लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य फाईलेरिया की रोकथाम के लिए 13 मार्च से कराया जाएगा सामूहिक दवा सेवन

फाईलेरिया की रोकथाम के लिए 13 मार्च से कराया जाएगा सामूहिक दवा सेवन

What
When Mar 10, 2011
from 06:10 PM to 06:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में होगा दवा का वितरण

    रायपुर 10 मार्च 2011

छत्तीसगढ़ में फाईलेरिया (हाथीपांव) की रोकथाम के लिए प्रदेश के फाईलेरिया प्रभावित नौ जिलों में 13 मार्च से 15 मार्च तक लोगों को फाईलेरिया रोधी दवा का सामूहिक सेवन कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रभावित जिलों में घर-घर जाकर लोगों को डी.ई.सी. की दवा खिलाई जाएगी। इसके साथ ही कृमि नाशक एलमेडाजोल दवा का भी वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने फाईलेरिया रोधी दवा की खुराक लेने की अपील प्रभावित जिलों के नागरिकों से की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही प्रदेश में  इस बीमारी का उन्मूलन किया जा सकता है। 6518-100311
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ के नौ जिले रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़, धमतरी, जशपुर और दुर्ग जिला फाईलेरिया से प्रभावित है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता 13 से 15 मार्च तक इन जिलों में घर-घर जाकर लोगों को फाईलेरिया रोधी डी.ई.सी. और कृमि नाशक एलमेडाजोल दवा का वितरण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फाईलेरिया की दवा डी.ई.सी. का सेवन खाली पेट में नहीं करना चाहिए। गर्भवती माता एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी यह दवा नहीं देनी चाहिए। गंभीर रूप से बीमार अथवा ज्यादा बजुर्ग व्यक्तियों को डी.ई.सी. दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
फाईलेरिया के लक्षण:-   बार-बार हल्का बुखार आना, सांस फूलना, दमे की शिकायत होना, हाथ-पैर के जोड़ में गांठ होना, अण्डकोष में सूजन आना, गुप्तांगों में सूजन आना, त्वचा में घाव होना, खुजलाहट होना आदि फाईलेरिया के लक्षण हैं। सूजन स्थाई होता है और कम नहीं होता है और इससे स्थाई विकलांगता भी आ सकती है।
कैसे होता है फाईलेरिया का संक्रमण:-  ऊचरेरिया बैकोफ्टाई नामक कीटाणु, जिसे 'माईक्रोफायलेरिया के नाम से जाना जाता है, के कारण फाईलेरिया का संक्रमण होता है। यह संक्रमण क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। मच्छर के काटने और कीटाणु के स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पहुंचने के एक वर्ष तक फाईलेरिया का कोई लक्षण दिखाई नहीं देता।
उपचार:-   फाईलेरिया का परीक्षण रात के समय रक्त परीक्षण के माध्यम से किया जाता है। फाईलेरिया का पता चलने के बाद नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में डी.ई.सी. (डाई ईथाइल कार्बाथइजिन साइट्रेट) की गोलियां का सेवन करना आवश्यक है। नियमित रूप से सफाई एवं व्यायाम से शरीर में आई सूजन को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
रोकथाम के उपाय:-  फाईलेरिया के लिए जिम्मेदार क्यूलेक्स मच्छर सामान्यत: घरों के आसपास गंदे पानी के जमावट से पनपते हैं। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करके अथवा मच्छरों के लार्वा को नष्ट करके इन मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है।

क्रमांक-6518/कुशराम



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031