कुष्ठ मुक्ति अभियान : जनजागृति लाने आज रवाना होंगे पांच रथ
रायपुर, 21 मार्च 2011
कुष्ठ मुक्ति अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आमजनों की सहभागिता बढ़ाने और उनमें जनजागृति लाने के लिए मंगलवार 22 मार्च को पांच रथ रवाना किए जाएंगे। रथ के साथ कला जत्था दल भी गांवों में जाकर लोंगो को कुष्ठ रोग से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे। रथ के साथ कला जत्था दल 22 से 24 मार्च तक महासमुंद और बागबाहरा, 22 मार्च से 26 मार्च तक पिथौरा विकासखण्ड और 22 मार्च से 26 मार्च तक बसना तथा सरायपाली विकास खण्ड के ग्रामों में कुष्ठ उन्मूलन के लिए अपनी लोककला के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेगा।
उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में कुष्ठ मुक्ति अभियान के तहत इस माह की 14 से 18 तारीख तक पांच विकासखण्डों के गांवों में प्रचार-प्रसार के रथ रवाना किया गया था। मंगलवार 22 मार्च को रथ और कला जत्था महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम भलेसर, चिंगरौद, बेलसोण्डा, साराडीह, बागबाहरा के ग्राम जामली, खुटेरी, खम्हरिया, आमाकोनी, पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम लिसेसर, कोल्दा, परसदा और बिराजपाली में प्रसार-प्रसार करेगा। इसी प्रकार बसना विकासखण्ड के ग्राम बंसुला, अरेकेल, बिछिया, मेदनीपुर और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम बालसी, कनकेवा, महलपारा और ग्राम झिलमिला में कला जत्था द्वारा कुष्ठ रोग से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बुधवार 23 मार्च को कला जत्था दल महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम घोड़ारी, बड़गांव, बिरकोनी, अछोली, बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी, मोहंदी, अरण्ड, बोहारडीह और पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम बढ़ईपाली, ठाकुरदियाखुर्द, खेड़ीगांव तथा ग्राम कौहाकुड़ा में कुष्ठ रोग उन्मूलन के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करेगा। इसी प्रकार बसना विकासखण्ड के ग्राम गढ़फुलझर, चिमरकोल, बडेड़ाभा, दुधीपाली और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम मोहदा, अमरकोट, केदुवा तथा ग्राम कोसमपाली में कला जत्था दल द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

