लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य रायगढ़ जिले के लिए 26.40 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना अनुमोदित

रायगढ़ जिले के लिए 26.40 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना अनुमोदित

What
When May 10, 2011
from 01:50 PM to 01:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 10 मई, 2011

    स्वास्थ्य मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में कल जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए 26 करोड़ 40 लाख रूपए की वार्षिक कार्य-योजना का अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में लोकसभा सांसद श्री विष्णुदेव साय, विधायक डॉ. शक्रजीत नायक, श्री नंदकुमार 666-100511पटेल और श्री हृदयराम राठिया, महापौर नगर पालिका निगम श्री महेन्द्र चौहथा और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा रविन्द्र पटेल सहित जिला योजना समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि की अनुमोदित कार्य वार्षिक कार्य योजना में पुल-पुलिया सहित अधोसंरचना निर्माण, पोषण आहार जैसी गतिविधियों पर विशेष रूप से जोर दिया गया है। शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कौशल विकास और जीवन स्तर उन्नयन जैसे अन्य क्षेत्रों में भी आनुपातिक रूप से प्राथमिकता देते हुए धनराशि का प्रावधान किया गया है। गतिविधियों का चयन करते समय जिले की जनसंख्या और क्षेत्र में विकास की कमियों को दूर करने पर विशेष घ्यान दिया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मध्य आबंटन आधार आबादी माना गया है। कार्ययोजना में शहरी क्षेत्रों के लिए 15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 81 प्रतिशत राशि आवंटन का प्रावधान रखा गया है। पंचायती राज संस्थाओं के लिए नियमानुसार चार प्रतिशत राशि को अलग रखा गया है। आदिवासी क्षेत्रों में कुल आवंटन के 65 प्रतिशत का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए 9 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के 199 पुल-पुलियों के निर्माण, खाद्यान्न सुरक्षा के लिए एक करोड़ 29 लाख रूपए की लागत की 43 उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण, 11 हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए एक करोड़ छह लाख रूपए, 55 आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 65 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। आदिवासी क्षेत्रों में कौशल विकास और जीवन स्तर उन्नयन की गतिविधियों के लिए दो करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
    श्री अग्रवाल ने बैठक में आगामी खरीफ मौसम के लिए खाद-बीज सहित कृषि आदान सामग्रियों के भण्डारण के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कृषि विभाग के अधिकारी को समय पर किसानों को नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को जिले में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, नलकूप खनन और पम्प स्थापना आदि के स्वीकृत कायों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

       क्रमांक-666/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031