लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख से अधिक नसबंदी आपरेशन

छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख से अधिक नसबंदी आपरेशन

What
When May 25, 2011
from 01:25 PM to 01:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

साढ़े नौ करोड़ रूपए से अधिक की प्रोत्साहन

राशि का भुगतान

    रायपुर 25 मई 2011

छत्तीसगढ़ में बीते वित्तीय वर्ष 2010-11 में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य एक लाख 98 हजार के विरूध्द एक लाख 52 हजार 803 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं। इनमें एक लाख 45 हजार 90 महिला और सात हजार 713 पुरूष नसबंदी शामिल है। राज्य सरकार द्वारा नसबंदी कराने वाले पुरूष और महिलाओं को प्रोत्साहन के रूप में नौ करोड़ 55 लाख रूपए से अधिक की राशि वितरित की गई है। कार्यक्रम के तहत पुरूष नसबंदी पर ग्यारह सौ रूपए और महिला नसबंदी पर छह सौ रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा नसबंदी के लिए प्रोत्साहित करने वाले प्रेरकों को भी पुरूष नसबंदी पर दो सौ रूपए और महिला नसबंदी पर 150 रूपए की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है।
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में बस्तर जिले में 08 हजार 243, कंाकेर जिले में चार हजार 350, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में एक हजार 842, नारायपुर जिले में एक हजार 277 और बीजापुर जिले में 374 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं। इसी तरह बिलासपुर जिले में 14 हजार 612, रायगढ़ जिले में 09 हजार 669, जांजगीर-चाम्पा जिले में सात हजार 835, कोरबा जिले में सात हजार 808, राजनांदगांव जिले में दस हजार 387, दुर्ग जिले में 22 हजार 736, रायपुर जिले में 22 हजार 824, कबीरधाम (कवर्धा) जिले पांच हजार 660, महासमुंद जिले में सात हजार 581, धमतरी जिले में छह हजार 059, सरगुजा जिले में 14 हजार 262, कोरिया जिले में तीन हजार 255 और जशपुर जिले में चार हजार 029 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं।
    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत नसबंदी कराने पर बीमा सुरक्षा प्रदान की गयी है। इसके तहत नसबंदी आपरेशन के सात दिन के भीतर मृत्यु हो जाती है, तो निकटतम परिजन को अधिकतम दो लाख रूपए की राशि दी जाएगी। नसबंदी आपरेशन के पश्चात आठ से तीस दिन के भीतर मृत्यु होती है, तो अधिकतम पचास हजार रूपए की सहायता दी जाती है। इसी तरह नसबंदी आपरेशन असफल हो जाने पर अधिकतम तीस हजार रूपए तथा नसबंदी आपरेशन के बाद जटिलता हो जाने पर दो महीने तक उपचार के लिए अधिकतम 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाती है।

क्रमांक-904/कुशराम



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031