लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ में अब तक एक लाख से अधिक नसबंदी आपरेशन

छत्तीसगढ़ में अब तक एक लाख से अधिक नसबंदी आपरेशन

What
When Mar 10, 2010
from 05:10 PM to 05:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

रायपुर 10 मार्च 2010

                छत्तीसगढ़ में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी 2010 तक एक लाख दस हजार 339 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं। इनमें छह हजार 609 पुरूष और एक लाख तीन हजार 730 महिला नसबंदी शामिल है। यह वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए निर्धारित लक्ष्य एक लाख 94 हजार 696 के विरूध्द 56.29 प्रतिशत है। संचालक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरगुजा, कोरिया, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर में औसत से कम नसबंदी आपरेशन होने पर इन जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा नसबंदी शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि शिविर आयोजित करने के साथ ही अस्पतालों में भी नियमित नसबंदी आपरेशन किए जाएं।
              स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 31 जनवरी 2010 तक रायपुर जिले में 17 हजार 19, महासमुंद जिले में पांच हजार 655, धमतरी जिले में चार हजार पांच, दुर्ग जिले में 11 हजार 456, राजनांदगांव जिले में 8 हजार 775, कबीरधाम जिले में पांच हजार 352, बस्तर और नारायणपुर जिले में सात हजार 072, कांकेर जिले में तीन हजार 509, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में एक हजार 975, बिलासपुर जिले में नौ हजार 853, जांजगीर-चांपा जिले में छह हजार 497, कोरबा जिले में छह हजार 353, रायगढ़ जिले में छह हजार 661, जशपुर जिले में तीन हजार 331, सरगुजा जिले में नौ हजार 738 और कोरिया जिले में दो हजार 403 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं।

क्रमांक/4334/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031