बिनौरी में नलजल प्रदाय योजना के लिए 17.97 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 8 जून 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित ग्राम बिनौरी में नल-जल प्रदाय योजना के लिए 17 लाख 97 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय से यहां इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। इस योजना के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-1134/सी.एल.

