पेयजल व्यवस्था के लिए 30.65 लाख रूपए मंजूर
बोड़तरा कला और झझपुरी में नल-जल योजना
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दो गांवों में नल-जल प्रदाय योजना के लिए 30 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि में से जिले के विकासखंड लोरमी के बोड़तराकला नल-जल प्रदाय योजना के लिए 16 लाख 75 हजार रूपए और झझपुरी कला नलजल प्रदाय योजना के लिए 13 लाख 90 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने यहां अपने कार्यालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि गर्मी के दिनों में पेयजल की कमी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए पेयजल योजनाओं की मांगों के अनुरूप लगातार स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने सभी स्वीकृत पेयजल योजनाओं का काम शीघ्रता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

