भद्रापाली नल-जल योजना के लिए 16 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 16 जून 2011
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत रायपुर जिले के बलौदाबाजार विकासखंड स्थित ग्राम भद्रापाली में नल-जल योजना के लिए 16 लाख 27 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-1261/सी.एल.

