कोल्हेझरिया के लिए नल-जल योजना मंजूर
रायपुर 08 जुलाई 2011
राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के ग्राम कोल्हेनझरिया में नल-जल प्रदाय योजना के लिए 31 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने पर संचालन और संधारण का काम ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया को सौंप दिया जाएगा।
क्रमांक-1619/सी.एल.

