ठाकुरटोला-बापूटोला में नल-जल योजनाओं को मिली मंजूरी
रायपुर, 09 अप्रैल 2010
राज्य सरकार ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगढ़ और छुरिया के दो गांवों में सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था के लिए नल-जल प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति दी है। इन दोनों योजनाओं के लिए 23 लाख 75 हजार रूपए मंजूर किए गए है। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम ठाकुर टोला में 12 लाख 35 हजार रूपए और विकासखंड छुरिया के ग्राम बापू टोला में 11 लाख 40 हजार रूपए इन योजनाओं के लिए मंजूर किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय से यहां प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।

