घोलेंग के लिए नल-जल योजना मंजूर
रायपुर 19 जुलाई 2011
राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जशपुर जिले के विकासखंड जशपुर के ग्राम घोलेंग में नल-जल प्रदाय योजना के लिए 39 लाख 16 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने पर संचालन और संधारण का काम ग्राम पंचायत घोलेंग को सौंप दिया जाएगा।
क्रमांक-1801/सी.एल.

