स्टापडेम निर्माण के लिए 20.85 लाख रूपये मंजूर
रायपुर, 05 अगस्त 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दो स्टाप डेम निर्माण के लिये 20 लाख 85 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति आदेश मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। यह स्वीकृति एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के तहत माडा पैकेट एवं लघु अंचलों में स्टापडेम निर्माण के लिये दी गई है। स्वीकृत राशि में से 11 लाख 61 हजार रूपये से जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम बस्ती में दलदलिया स्टापडेम निर्माण कार्य और 9 लाख 24 हजार रूपये से झुझवा स्टापडेम का निर्माण कराया जाएगा।

