देवकर जल प्रदाय योजना के लिए 2.09 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 18 अप्रैल, 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विकासखंड साजा के अन्तर्गत नगर पंचायत देवकर में जल प्रदाय योजना के लिए दो करोड़ नौ लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां मंत्रालय से मंजूरी आदेश जारी कर दिया है। योजना का काम पूर्ण होने के बाद संचालन और संधारण के लिए नगर पंचायत देवकर को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने गर्मी के दिनों में पेयजल व्यवस्था के लिए योजना शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

