तोलमा नल-जल योजना के लिए 38 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 12 अक्टूबर 2011
राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम तोलमा नल-जल योजना के लिए 38 लाख 08 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति आदेश यहां मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने पर संचालन और संधारण का काम ग्राम पंचायत तोलमा को सौंप दिया जाएगा।
क्रमांक-3180/सी.एल.

