स्कूलों में पेयजल व्यवस्था के लिए दस करोड़ रूपए का प्रावधान
रायपुर, 02 अप्रैल 2011
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 32 हजार 796 ग्रामीण शालाओं में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्घ करा दी गयी है। इन सभी शालाओं में अब कोर्स लिफ्ट पंप एवं टंकी द्वारा नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। टंकी के द्वारा नल के माध्यम से जल प्रदाय होने पर सभी शालाओं के शौचालयों में भी हमेशा पानी उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष आठ हजार शालाओं में फोर्स लिफ्ट पंप लगाने का लक्ष्य है। इस काम के लिए 10 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया।
श्री कश्यप ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के जिन शालाओं में गुणवत्ता की समस्या है। वहां पर जलमणि कार्यक्रम के तहत स्टेण्ड एलोन वाटर प्यूरीफिकेशन संयंत्र की स्थापना कर शुध्द पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
क्रमांक-32/सी.एल/भारती

