लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी हैण्डपंप खराब है ? :डायल करें 1800-233-0008

हैण्डपंप खराब है ? :डायल करें 1800-233-0008

What
When Apr 20, 2011
from 02:45 PM to 02:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 20 अप्रैल, 2011

छत्तीसगढ़ के किसी भी गांव में यदि कोई हैण्डपंप खराब हो या तकनीकी खराबी के कारण नल-जल योजना बंद हो तो, उसकी सूचना टोल फ्री टेलीफोन नम्बर 1800-233-0008 पर दर्ज करायी जा सकती है। पेयजल योजनाओं के सुचारू संचालन में आम जनता की भागीदारी के लिए यह नि:शुल्क कॉल सेन्टर राजधानी रायपुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्यालय 'नीर भवन' में स्थापित किया गया है। राज्य के चौदह जिलों में कल 19 अप्रैल से प्रारंभ दस दिवसीय ग्राम सुराज अभियान में भी पेयजल योजनाओं से संबंधित जनशिकायतों और समस्याओं का निराकरण किया जा रहा र्है।
    लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि ग्राम सुराज अभियान के दौरान राज्य में स्थापित हैण्डपंप सहित सभी पेयजल योजनाओं का परीक्षण किया जाएगा और जहां पर कमी होगी उसे दूर कर लिया जाएगा। शालाओं में पेयजल की व्यवस्था सहित पेयजल की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया जाएगा। राज्य के जिले एवं विकासखंड स्तर पर मोबाईल हैण्डपंप सुधार यूनिट चलाकर सभी पेयजल योजनाओं को चालू रखने के उपाय किए गए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान गांवों में स्वच्छता और साफ-सफाई के बारे में गांववासियों को जागरूक बनाने विभिन्न शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य में पेयजल के लिए दो लाख दस हजार हैण्डपंप स्थापित किए गए हैं। पेयजल की दृष्टि से वर्ष 2009 के सर्वेक्षण के आधार पर राज्य के 19 हजार 744 गांवों के 72 हजार 321 बसाहटों में प्रत्येक में एक हैण्डपंप स्थापित कर दिए गए हैं।
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्यालय 'नीर भवन' में स्थापित शिकायत केन्द्र के टोल फ्री नम्बर में अब तक दो हजार 801 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें से दो हजार 715 शिकायतों का निराकरण हो चुका है और 86 प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है। शिकायत केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 717 हैण्डपंप खराब होने की शिकायत जांजगीर-चांपा जिले से मिली है। इसमें से 711 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। छह प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है। इसके अलावा राजनांदगांव जिले से 422, महासमुंद से 299, रायपुर जिले से 267, दुर्ग से 196, धमतरी से 107, कांकेर से 153, बस्तर (जगदलपुर) से 148, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) से 77, नारायणपुर 17, बीजापुर 13, सरगुजा से 20, जशपुर से 17, रायगढ़ 181, कोरबा 38, बिलासपुर से 86, कबीरधाम (कवर्धा) से 42 और कोरिया जिले से सबसे कम एक शिकायत प्राप्त हुआ है। इन शिकायतों में से शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा करने की जानकारी वहां के अधिकरियों ने दी है।

क्रमांक-327/सी.एल.




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031