राज्योत्सव 2011: पानी में घुले सकल तत्वों को जाना लोगों ने
रायपुर, 05 नवम्बर 2011
राज्योत्सव 2011 स्थानीय साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव 2011 के विकास प्रदर्शनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रदर्शनी में पानी में घुले सकल तत्वों को दर्शाया गया। अब लोग जानने लगे हैं कि पानी में कौन सा तत्व कितनी होनी चाहिए, जिससे बीमारी ना हो। विकास प्रदर्शनी में बृहद पेयजल योजनाओं का मॉडल प्रस्तुत किया गया है। पानी में गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में शुध्द पेयजल व्यवस्था प्रभावित क्षेत्रों में शुध्द पेयजल व्यवस्था के उपायों को भी बताया गया है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान की जानकारी के साथ यह भी बताया गया है कि आदमी छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है।

