साजा नल-जल योजना के लिए 2.12 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 21 अप्रैल, 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नगर पंचायत साजा जल प्रदाय आवर्धन योजना के दो करोड़ 11 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने अपने कार्यालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। योजना का काम पुरा होने के बाद संधारण एवं संचालन के लिए नगर पंचायत साजा को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि गर्मी के दिनों पेयजल व्यवस्था के लिए लगातार पेयजल योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही है। योजना का काम समयावधि में पूर्ण होना चाहिए।

