नलजल प्रदाय योजना के लिये पच्चीस लाख रूपए मंजूर
रायपुर 29 अक्टूबर 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नलजल प्रदाय योजना निर्माण के लिये 25 लाख रूपए मंजूर किये गये हैं। जिले के विकासखण्ड बालोद के ग्राम जगन्नाथपुर नलजल प्रदाय योजना निर्माण्ा के लिये 12 लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम सिवनी (नीचेपारा) नलजल प्रदाय योजना निर्माण के लिए भी 12 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। स्वीकृति आदेश प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
क्रमांक-3511/सी. एल.

