लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छत्तीसगढ़ में डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीण नल-जल योजनाओं का निर्माण

छत्तीसगढ़ में डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीण नल-जल योजनाओं का निर्माण

What
When Nov 15, 2010
from 05:15 PM to 05:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

लोगों को मिल रहा पीने का साफ पानी

रायपुर, 15 नवम्बर 2010

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में डेढ़ हजार से अधिक नल-जल प्रदाय योजनाओं के जरिए लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा राज्य में जनता को पीने का साफ पानी देने के लिए 19 हजार 774 गांवों की 72 हजार 329 बसाहटों में अब तक दो लाख से अधिक हैण्डपम्प भी लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा विभाग दो हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में नल-जल प्रदाय योजनाओं का भी संचालन कर रहा है। अब तक ऐसे दो हजार 030 गांवों में ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजना की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से एक हजार 464 योजनाओं का निर्माण शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 189 योजनाएं आंशिक रूप से पूर्ण हो चुकी है। इन सभी पूर्ण अथवा आंशिकपूर्ण योजनाओं के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी जा रही है। निर्मित योजनाओं में से जल स्रोत सूखने से 25 और कुछ अन्य कारणों से 90 योजनाएं फिलहाल बंद है।
3739-151110लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य के रायपुर जिले की 284 गांवों में नल-जल योजनाएं स्वीकृत की गई है, इनमें से 269 योजनाएं पूर्ण हो गयी है और दस योजनाएं आंशिक पूर्ण है। तीन योजनाएं प्रगतिरत है और दो योजनाओं में अभी कार्य प्रारंभ होना शेष है। धमतरी जिले में 81 योजनाएं मंजूर किए गए हैं। इनमें से 71 पूर्ण हो गई है, पांच आंशिकपूर्ण और पांच योजनाएं प्रगतिरत है। महासमुंद जिले की 105 गांवों में नल-जल योजनाएं स्वीकृत है। इनमें से 87 पूर्ण है, एक आंशिक पूर्ण है और दस योजनाएं प्रगतिरत है। सात योजनाओं का काम प्रारंभ होना शेष है। दुर्ग जिले में 276 योजनाएं स्वीकृत की गयी है। इनमें 219 पूर्ण है, 12 आंशिक पूर्ण, 32 प्रगतिरत, नौ योजनाओं में कार्य प्रारंभ होना शेष है। राजनांदगांव जिले में 137 योजनाएं स्वीकृत, 126 पूर्ण, आठ आंशिकपूर्ण, दो प्रगतिरत और एक योजनाएं कार्य प्रारंभ होना शेष है। कबीरधाम जिले की 55 गांवों में योजना स्वीकृत की गई है। इनमें से 45 योजनाएं पूर्ण हो गयी है, दो आंशिकपूर्ण, सात प्रगतिरत, एक में कार्य प्रारंभ होना शेष है। बिलासपुर जिले में 244 योजनाएं स्वीकृत है। 162 पूर्ण, 61 प्रगतिरत, एक में कार्य प्रारंभ होना शेष। कोरबा जिले में 57 योजनाएं स्वीकृत, 43 का कार्य पूर्ण, 14 आंशिकपूर्ण, 18 प्रगतिरत हैं। जांजगीर-चांपा जिले में 195 योजना स्वीकृत, 86 पूर्ण, 74 आंशिकपूर्ण, 35 प्रगतिरत। रायगढ़ जिले में 156 योजनाएं स्वीकृत, 78 पूर्ण, 25 आंशिकपूर्ण, 40 प्रगतिरत, नौ में कार्य प्रारंभ होना शेष है। जशपुर जिले में 69 योजनाएं स्वीकृत, 40 पूर्ण, दो आंशिकपूर्ण, 27 प्रगतिरत। सरगुजा जिले में 87 योजनाएं स्वीकृत, 62 पूर्ण, पांच आंशिकपूर्ण, 20 प्रगतिरत। कोरिया जिले में 59 योजनाएं स्वीकृत, 32 पूर्ण, आठ आंशिकपूर्ण, 27 प्रगतिरत। बस्तर जिले में 136 योजनाएं स्वीकृत, 72 पूर्ण, 16 आंशीकपूर्ण, 48 प्रगतिरत। नारायणपुर जिले में चार योजनाएं स्वीकृत, दो पूर्ण, एक आंशिकपूर्ण, एक प्रगतिरत। दंतेवाड़ा जिले में 28 स्वीकृत, 25 पूर्ण, दो प्रगतिरत, एक योजना का काम प्रारंभ होना शेष। बीजापुर जिले में योजनाएं 14 स्वीकृत, नौ पूर्ण और पांच प्रगतिरत है। कांकेर जिले की 45 ग्रामों में नल-जल योजनाएं स्वीकृत की गई है, इनमें से 36 योजनाएं पूर्ण हो गयी है और पांच प्रगतिरत हैं।  
    क्रमांक-37/सी.एल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031