लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सूखा प्रभावित तहसीलों में पेयजल के लिए 25.50 करोड़ रूपए का आवंटन जारी

सूखा प्रभावित तहसीलों में पेयजल के लिए 25.50 करोड़ रूपए का आवंटन जारी

What
When Apr 20, 2010
from 03:35 PM to 03:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 20 अप्रैल 2010

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 25 करोड़ 50 लाख रूपए का आबंटन जारी किया गया है। इस राशि से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल स्रोतों के खनन अथवा परिवहन के माध्यम से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हाल ही में यहां ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सूखा प्रभावित तहसीलों में पेयजल की आपूर्ति के लिए तत्काल राशि जारी करने के निर्देश दिए थे।
    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वास्तविक आनावारी के आधार पर छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में पचास तहसीलों को और दुर्ग जिले में गुण्डरदेही तहसील के छत्तीस गांवों के कलस्टर को भी वास्तविक आनावारी के आधार पर सूखाग्र्रस्त घोषित किया गया है। जिन तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, उनमें रायपुर जिले की भाटापारा, बलौदाबाजार, कसडोल और बिलाईगढ़ तहसील, दुर्ग जिले की साजा,बेमेतरा, नवागढ़, डोंडी-लोहारा, पाटन, धमधा, डोंडी, थान-खम्हरिया, दुर्ग, राजनांदगांव जिले की छुई खदान, खैरागढ़,डोंगरगढ़, राजनांदगांव,छुरिया, अम्बागढ़-चौकी, मोहला, मानपुर, डोंगरगांव तहसील और कबीरधाम जिले की कवर्धा, पण्डरिया, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा तहसील को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
    इसी तरह दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले की दन्तेवाड़ा, कोंटा, गीदम, कटेकल्याण, कुंआकोंडा, सुकमा, छिन्दगढ़, उत्तर बस्तर कांकेर जिले की अन्तागढ़, बिलासपुर जिले की मस्तूरी, मरवाही, लोरमी, मुंगेली, पेण्ड्ररोड, पेण्ड्रा, पथरिया, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर, सोनहत, खड़गंवा, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और बीजापुर जिले की तहसील बीजापुर, भोपालपट्टनम, भैरमगढ़ और उसूर को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा इन सभी सूखाग्रस्त तहसीलों और गांवों में इस वर्ष विगत जनवरी माह में ही समस्त राजस्व वसूली स्थगित कर दी गयी है।

क्रमांक-378/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031