नल-जल प्रदाय योजनाओं के लिए 71 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 17 नवम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के विकासखण्ड दुर्ग के चार ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना लगाने के लिए 71 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। यह स्वीकृति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत प्रदान की गयी है। स्वीकृति राशि में से जिले के विकासखण्ड दुर्ग के अंजोरा गांव में नल जल प्रदाय योजना स्थापित करने के लिए 17 लाख 55 हजार रूपए, कोटनी नल-जल प्रदाय योजना के लिए 17 लाख 56 हजार रूपए, खेलीडीह नल जल प्रदाय योजना के लिए 17 लाख 95 हजार और करंजा भिलाई नल जल प्रदाय योजना के लिए भी 17 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

