सिवनी नल-जल योजना के लिए 1.15 करोड़ रूपए स्वीकृति
रायपुर 23 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा ग्रामीण जल प्रदाय योजना के तहत जांजगीर-चाम्पा जिले के विकासखंड बलौदा के ग्राम सिवनी नल-जल योजना के लिए एक करोड़ 15 लाख 89 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति आदेश यहां मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। योजनापूर्ण होने पर संचालन और मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सिवनी को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने योजना को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

