नलजल प्रदाय योजनाओं के लिए 71.77 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 27 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चार नलजल प्रदाय योजनाओं के लिए कुल 71 लाख 77 हजार रूपये की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दुर्ग जिले के साजा विकासखण्ड में ग्राम सहसपुर और ग्राम सैगोना में नलजल प्रदाय योजना के लिए लगभग अठारह-अठारह लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह नलजल प्रदाय योजना के लिए दुर्ग विकासखण्ड में ग्राम बोरई में 18 लाख रूपए और डौंडी विकासखण्ड में ग्राम मरकाटोला में 17 लाख 80 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।

