ग्राम कुरन्दी के लिए नल-जल योजना स्वीकृत
रायपुर, 30 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर के ग्राम कुरन्दी नल-जल प्रदाय योजना के लिए 25 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यहां मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने के पश्चात संचालन एवं संधारण का उत्तर दायित्व ग्राम पंचायत कुरन्दी का होगा।
क्रमांक- 3908/सी.एल.

