मोहरा नल-जल योजना के लिये 14.31 लाख रूपये मंजूर
रायपुर, 23 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के ग्राम मोहरा नल-जल प्रदाय योजना के लिये 14 लाख 31 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने यहां अपने कार्यालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है ।
क्रमांक-392/सी.एल.

