ठाकुर टोला-मानपुर नाका में स्थल जल योजना के लिए 23.12 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 02 दिसम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखंड छुईखदान के दो गांवों में स्थल जल प्रदाय योजना के लिए 23.12 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि में से विकासखंड छुईखदान के ग्राम ठाकुर टोला स्थल जल प्रदाय योजना के लिए 11 लाख 79 हजार और ग्राम मानपुर नाका स्थल जल प्रदाय योजना के लिए 11 लाख 23 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। यह स्वीकृति राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम के तहत दी गई है। स्वीकृति आदेश प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपने कार्यालय से जारी कर दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने योजना का काम समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
क्रमांक- 3943/सी.एल

