मोंहदी नल-जल योजना के लिए 30.18 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 04 दिसंबर 2011
राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने रायपुर जिले के विकासखंड धरसींवा स्थित ग्राम मोंहदी में नल-जल प्रदाय योजना के लिए तीस लाख 18 हजार रूपए की मंजूरी दी है। विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय से इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। यह योजना राष्ट्रीय ग्रामीण पेजयल कार्यक्रम के तहत मंजूर की गयी है।
क्रमांक- 3978/स्वराज्य

