उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन
रायपुर, 12 दिसंबर 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी के संविधान की धारा 7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए धारा छह के अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 16 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। उर्दू अकादमी में जांजगीर-चांपा जिले के श्री सलीम मेनन अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। रायपुर के श्री रिजवान पटवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन उर्दू अकादमी के मुख्य संरक्षक तथा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री उर्दू अकादमी के संरक्षक होंगे। उर्दू अकादमी के पदेन सदस्यों को छोड़कर अन्य सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
मनोनीत सदस्यों में मो. जहीर वल्द मो. शफी, रामचंद्रपुर सरगुजा, श्री अब्दुल हफीज, मौदहापारा रायपुर, श्री गुलाम कादर, तकियापारा, सुश्री कहकशा बानो, कुनकुरी जशपुर, श्री सूजी एजाज रिजवी, कोरिया, श्री हाजी करीम कुरूद, श्री गुलाम नवी अंसारी, अंबिकापुर, श्री अल्फाज खैरानी महासमुंद, श्री असर राजा, जगदलपुर, श्री नफीस कुरैशी, बचेली-दंतेवाड़ा, श्री सैफुद्दीन बबलू, बिलासपुर, श्री अरिफ खान, कोसाबाडी कोरबा, श्रीमती नजमा खान राजातालाब रायपुर, श्री नासीर खान व्याख्याता शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, डॉ. मो. खालिद अंसारी शासकीय कन्या महाविद्यालय बिलासपुर, डॉ. शाहिद अली विभागाध्यक्ष जनसंचार विभाग कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर शामिल हैं।

