लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आम जनता को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं

आम जनता को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं

What
When Mar 29, 2010
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मैदानी अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर 29 मार्च 2010

4587-290310

           गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य शासन ने आम जनता को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उपाय शुरू कर दिए हैं। जनता को पेयजल संबंधी कोई तकलीफ न हो, इसके लिए मैदानी स्तर के सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव ने आज यहां मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के कार्यपालन यंत्रियों से कहा कि यह समय चुनौतियों का समय है और सभी को तत्परता से जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने सभी जिलों की पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस संबंध में धन उपलब्धता की कहीं कोई कमी नहीं है। उन्होंने सभी कार्यपालन यंत्रियों से  अपने जिले के जन-प्रतिनिधियों के साथ संपर्क मे रहकर जिले की पेयजल की स्थिति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष सचिव श्री सुधीर अग्रवाल, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एम.ए.खान, मुख्य अभियंता बिलासपुर श्री एच.के.हिंगोरानी, मुख्य अभियंता रायपुर श्री टी.जी. कोशरिया उपस्थित थे।
                 श्री दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि किसी भी जिले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो प्रमुख अभियंता को तत्काल सूचित किया जाए, जिससे उच्च स्तर पर इनका निपटारा शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने इस समय सभी को स्पष्ट कार्य योजना के साथ और तेजी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता श्री खान ने सभी जिलों के कार्यपालन यंत्रियों से 2010-11 की कार्य योजना, सामग्री की उपलब्धता और निविदाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में फोर्स लिफ्ट पम्प लगाए जाने के संबंध में पूर्व से तैयारी कर ली जाए। उन्होंने पूर्व के सिंगल फेस पावर पम्प में यदि कोई छोटी-मोटी खराबी है, तो उसे सुधारने के निर्देश दिए। इस संबंध में ग्राम पंचायतों को भी पम्प के रख-रखाव के संबंध में उचित समझाइश दी जाए। श्री खान ने सभी कार्यपालन अभियंताओं जिलों की स्थिति के संबंध में बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की।
क्रमांक 4587/हर्षा

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031