तपकरा नल-जल योजना के लिए 57.17 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 27 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम तपकरा नल-जल प्रदाय योजना के लिए 57 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यहां मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। तपकरा नल-जल योजना पूर्ण होने के बाद संधारण और संचालन के लिए ग्राम पंचायत तपकरा को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने योजना का काम समय-सीमा में करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

