तीन नल-जल प्रदाय योजनाओं के लिए 44 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 11 दिसम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन नल जल प्रदाय योजनाओं के लिए 44 लाख रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ की सिरसाही नल जल प्रदाय योजना के लिए 13 लाख दस हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। अमलीडीहकला नल जल प्रदाय योजना के लिए 13 लाख 30 हजार रूपए और विकासखण्ड छुरिया के ग्राम उमरवाही की नल जल प्रदाय योजना के लिए 17 लाख 58 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

