लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पेयजल परीक्षण के लिए सभी जिलों में चलित प्रयोगशाला शुरू होगी : श्री केदार कश्यप

पेयजल परीक्षण के लिए सभी जिलों में चलित प्रयोगशाला शुरू होगी : श्री केदार कश्यप

What
When Dec 22, 2010
from 07:00 PM to 07:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पी.एच.ई. विभाग के काम-काज की समीक्षा

    रायपुर 22 दिसम्बर 2010

5268

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज यहां 'नीर भवन' में विभागीय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने विभाग की निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने बैठक में जिले वार स्थापित हेण्डपंपों की स्थिति और सुधार कार्यक्रम, ग्रामीण शालाओं में पेयजल व्यवस्था, दो हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में नल जल योजनाओं की स्थिति, जल गुणवत्ता प्रभावित विशेष रूप से फ्लोराईड, आर्सेनिक और आयरन प्रभावित बसाहटों में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था जैसे विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से बिन्दुवार जानकारी ली।
    बैठक में श्री कश्यप ने कहा कि आगामी वर्ष से राज्य के सभी जिलों में पेयजल गुणवत्ता परीक्षण के लिए चलित प्रयोगशाला शुरू की जाएगी। यह प्रयोगशाला माह में पच्चीस दिन जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर पेयजल स्रोतों से नमूना लेकर इसका जांच करेंगे और जांच में प्राप्त रिपोर्ट का रिकार्ड रखेंगे। पानी में यदि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाया गया तो उस स्रोत को बंद कर दिया जाएगा और ऐसे स्थानों में जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। श्री कश्यप ने कहा कि पेयजल में हानिकारक तत्व पाए जाने वाले स्थानों में स्टाप डेम बनाकर पेयजल योजना लगाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने गौरेला, सिमगा, राजिम, आमदी, मारो, सहसपुर लोहारा, पांडातराई, सारागांव, चाम्पा-जांजगीर, चन्द्रपुर, कांकेर, जशपुर, नगरी, पखांजुर और कोतमा में जल आवर्धन योजना के लिए शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने ग्रामीण और शहरी नल-जल एवं स्पार्ट सोर्स योजनाओं की प्रगति सहित राज्य में पेयजल के लिए स्थापित हैंडपम्पों की स्थिति के बारे में भी विस्तृत जानकारी श्री कश्यप ने विभाग में रिक्त केमिस्ट आदि के पदों सहित अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
    बैठक में विभागीय सचिव श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य के दो हजार से अधिक आबादी वाले सभी गांवों में नल-जल योजना लगाने का काम प्रगति पर है। इसके बाद पन्द्रह सौ की आबादी वाले गांवों में नल-जल योजना लगाने का काम शुरू किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश के सभी दो लाख हैंडपम्पों का ऑन लाईन रिकार्ड रखा जाएगा, जिसमें प्रत्येक हैंडपम्पों की गहराई, व्यास, क्षमता कहां पर स्थित है, पानी की गुणवत्ता आदि जानकारी का समावेश होगा। यह सभी जानकारियां पी.एच.ई.विभाग के वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगा। बैठक में प्रमुख अभियंता श्री एम.ए. खान सहित राज्य भर से आए अधिकारी उपस्थित थे।

           क्रमांक- 5268/सी.एल.
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031