बिलासपुर नल-जल योजना के लिए 19.89 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 02 मई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम बिलासपुर में नल-जल योजना के लिए 19 लाख 89 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने के बाद संधारण एवं संचालन के लिए ग्राम पंचायत बिलासपुर को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने योजना का काम समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

