पेयजल व्यवस्था के लिए 29 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 07 जनवरी 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के लिए नलजल योजना के लिए 29 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति आदेश प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इस राशि में से जिले के विकासखण्ड सिमगा के कामता पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए 14 लाख रूपए एवं विकासखण्ड बलौदाबाजार के ग्राम मुण्डा नलजल प्रदय योजना के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्रमांक-5575/सी.एल.

