पेयजल व्यवस्था के लिए 72 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 3 मई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के विकासखंड डौंडी के पांच गांवों में नल-जल योजना के लिए 72 लाख रूपए की प्रशासकीय प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने अपने कार्यालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। स्वीकृत राशि में से अण्डी नल-जल योजना के लिए 11 लाख 83 हजार रूपए, भंडेरा नल-जल योजना के लिए 16 लाख 67 हजार रूपए, दुधली नल-जल योजना के लिए 13 लाख 60 हजार रूपए, खल्लारी नल-जल योजना और कोटगांव नल-जल योजना प्रत्येक के लिए 15 लाख रूपए की मंजूरी दी गई है।

