राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन : कार्यकारिणी समिति की बैठक सात मई को
रायपुर, 04 मई 2011
छत्तीसगढ़ राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक सात मई को अपरान्ह चार बजे मंत्रालय के कक्ष क्रमांक-254 में आयोजित की गयी है। बैठक में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जाएगी और अन्य संबंधित विषयों पर विचार-विमर्ष किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव करेंगे। बैठक में विकास आयुक्त छत्तीसगढ़, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संचालक योजना एवं आर्थिक विकास, संचालक जनसम्पर्क विभाग, संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, संचालक लोक शिक्षण, स्कूल षिक्षा विभाग, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संचालक सी.सी.डी.यू. और राज्य प्रतिनिधि यूनिसेफ रायपुर को आमंत्रित किया गया है।

