पंगसुआ नल-जल योजना के लिए 32.54 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 5 मई 2011
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के जषपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड में ग्राम पंगसुआ की नल-जल योजना के लिए 32 लाख 54 हजार रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां मंत्रालय से स्वीकृति आदेष जारी कर दिया है। नल जल योजना पूर्ण होने के बाद इसका संधारण और संचालन का दायित्व ग्राम पंचायत पंगसुआ को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कष्यप ने योजना को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देष विभागीय अधिकारियों को दिए है।

