पेयजल व्यवस्था के लिए 30.50 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 02 फरवरी 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में नलजल योजना के लिए 30 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि में से जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम चरौदा नलजल प्रदाय योजना के लिए 17 लाख 69 हजार रूपए और चरौदा नलजल प्रदाय योजना हेतु 12 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा जारी किया गया है।
क्रमांक-6057/सी.एल.

