चिरगा के लिए नल-जल योजना की स्वीकृति
रायपुर 06 मई 2011
राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम चिरगा में नल-जल योजना के लिए 30 लाख 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यहां मंत्रालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। योजना पूरा होने के बाद संचालन और संधारण के लिए ग्राम पंचायत चिरगा को सौंप दिया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने योजना को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

