रायपुर जिले में दो स्टाप डेमों के लिए 28.22 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 11 फरवरी 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में भू-जल संवर्धन के लिए 28.22 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति आदेश यहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा जारी कर दिया गया है। इस राशि में से 12 लाख 61 हजार रूपए की लागत से जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम नरदहा और पचेड़ा के बीच नाले पर तथा 15 लाख 61 हजार रूपए की लागत से ग्राम तुलसी और बनरसी के बीच नाले पर स्टाप डेम का निर्माण किया जाएगा।
क्रमांक-6202/सी.एल.

