डेढ़ हजार से अधिक बसाहटों के हैण्डपम्पों के पानी से लौह तत्व अलग किया जाएगा
बस्तर जिले में बीस करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 03 मई 2010
राज्य सरकार ने आदिवासी बहुल बस्तर जिले की एक हजार 605 ग्रामीण बसाहटों में हैण्डपम्पों से लौह तत्व वाले पानी निकलने की समस्या के समाधान के लिए बीस करोड़ 06 लाख रूपए की धनराशि मंजूर कर दी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि इस राशि से इन बसाहटों में हैण्डपम्पों के पानी से लौह तत्व को अलग करने के लिए विशेष संयंत्र लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बस्तर जिले में पानी की शुध्दता की जांच करने पर एक हजार 605 बसाहटों में पेयजल में लौह तत्व की मात्रा की अधिकता मिली है। इन बसाहटों में ग्रामीणों को शुध्द पेयजल मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर बीस करोड़ 06 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।
क्रमांक- 631/कुशराम

