बालपुर नल-जल योजना के लिए पन्द्रह लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 02 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विकासखंड स्थित ग्राम बालपुर में नल-जल योजना के लिए 15 लाख रूपए मंजूर किए गए है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने यहां अपने कार्यालय से इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों को नल-जल योजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक-6416/सी.एल

