सराईटोला में नल-जल योजना स्वीकृत
रायपुर, 08 मई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम सराईटोला में नल-जल योजना के लिए 36 लाख 83 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह स्वीकृति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत दी गयी है। स्वीकृति आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। योजना पूर्ण होने पर इसका संचालन और मरम्मत आदि का कार्य ग्राम पंचायत सराईटोला द्वारा किया जाएगा।
क्रमांक-643/सी.एल.

