जल आवर्धन योजना के लिए 17.45 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 15 मार्च 2011
शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम धौड़ाई में आवर्धन नलजल प्रदाय योजना के लिए 17 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-6566/सी.एल.

