कुरूमकेला नल-जल योजना को मिली मंजूरी
रायपुर, 09 मई 2011
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड स्थित ग्राम कुरूमकेला में नल-जल योजना के लिए 31 लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति आदेश यहां मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-663/सी.एल

