टिकैतपेन्ड्री नल-जल योजना के लिए राशि मंजूर
रायपुर 13 मई 2011
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ग्राम टिकैतपेन्ड्री में नल-जल योजना के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 37 लाख 78 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति यहां मंत्रालय से जारी कर दी गयी है।
क्रमांक- 714/सी.एल

