लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी गांवों-शहरों को जिन्दा रखने के लिए तालाबों को जीवित रखना जरूरी : श्री केदार कश्यप

गांवों-शहरों को जिन्दा रखने के लिए तालाबों को जीवित रखना जरूरी : श्री केदार कश्यप

What
When May 23, 2010
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ के ढाई सौ साल पुराने सबसे बड़े तालाब के गहरीकरण के लिए शुरू हुआ श्रमदान

        रायपुर 23 मई 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में लगभग ढाई सौ वर्ष पुराने दलपत सागर तालाब के गहरीकरण के लिए आज वहां सामूहिक श्रमदान शुरू हुआ। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ गैती और फावड़ा चलाकर इस ऐतिहासिक तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के अभियान का शुभारंभ किया। श्री कश्यप ने कहा कि तालाब हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक धरोहर हैं। भू-जल स्तर बनाए रखने में तालाबों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। शहरों और गांवों को जिन्दा रखने के लिए तालाबों को स्वच्छ और जीवित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दलपत सागर तालाब अकेले जगदलपुर का नहीं बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव है।

    उल्लेखनीय है कि करीब 360 एकड़ में फैले इस विशाल तालाब का निर्माण तत्कालीन बस्तर रियासत के काकतीय वंश के राजा दलपत देव ने वर्ष 1772 ईस्वीं में करवाया था। आज की स्थिति में भी यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा तालाब माना जाता है। लगभग 90 साल पहले वर्ष 1920 में तत्कालीन राजा रूद्रप्रताप देव ने इसका गहरीकरण करवाया था। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा पिछले साल की गर्मियों में प्रदेश में जन सहयोग से चलाए गए भू-जल संरक्षण्ा अभियान में भी इस तालाब के 150 एकड़ के क्षेत्र में गहरीकरण किया गया था। आज वहां आयोजित तालाब गहरीकरण के कार्य में जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के साथ महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी, विधायक जगदलपुर श्री संतोष बाफना, विधायक बस्तर डॉ. सुभाऊ कश्यप, विधायक केशकाल श्री सेवकराम नेताम, विधायक चित्रकोट श्री बैदूराम कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री लच्छूराम कश्यप, उपाध्यक्ष श्री तरूण चोपड़ा तथा नगर निगम महापौर श्री किरण देव सहित अनेक पार्षदों, विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रमदान किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ श्रमदान में हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेयजल और निस्तार सुविधा बनाए रखने के लिए हम सबको  भू-जल स्तर में गिरावट रोकने की सामूहिक कोशिश करनी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए प्रदेश में भू-जल संरक्षण और संवर्धन का महाभियान शुरू किया है। इसकी सफलता के लिए जन-भागीदारी जरूरी है। श्री कश्यप ने कहा कि तालाब हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक धरोहर हैं। जल संरक्षण और संवर्धन के लिए तालाबों का सुरक्षित रहना भी बहुत जरूरी है। श्री कश्यप ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इस तालाब के गहरीकरण का काम मानसून आने से पहले युध्द स्तर पर पूर्ण कर लिया जाए।
    श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के आव्हान पर तालाबों की सेहत सुधारने के लिए बस्तर सहित राज्य के सभी जिलों में महाभियान जारी है। महापौर श्री किरण देव ने कहा कि दलपत सागर की तरह जगदलपुर के अन्य तालाबों के संरक्षण के लिए भी कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए एक वार्षिक कैलेण्डर बनाकर समय सारिणी तय की जाएगी, जिसमें कब और कौन-कौन से तालाबों में क्या-क्या कार्य होंगे, उसका सुस्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।
क्रमांक 926/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031