लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कॉल सेंटर

पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कॉल सेंटर

What
When May 24, 2010
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आम जनता को शिकायत दर्ज कराने के लिए मिली नि:शुल्क टेलीफोन सुविधा

अब तक डेढ़ हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण

डॉयल करें 1800-233-0008

    रायपुर, 24 मई 2010

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित अपने मुख्यालय 'नीर भवन' में शुरू किए गए कॉल सेंटर से अब सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था से संबंधित जन समस्याओं का निराकरण काफी आसान हो गया है। इस कॉल सेंटर में टोल-फ्री टेलीफोन नम्बर 1800-233-0008 पर आम जनता को हैण्डपम्पों के बिगड़ने पर तुरंत नि:शुल्क टेलीफोन की सुविधा मिली है। यह कॉल सेंटर प्रति दिन सवेरे आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक आम जनता को अपनी सेवाएं दे रहा है। कॉल सेंटर में प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर उसकी जानकारी संबंधित जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से दी जा रही है। अधिकारी इन सूचनाओं के आधार पर  हैण्डपम्प मैकेनिकों को मौके पर भेजकर हैण्डपम्पों की खराबी तुरंत दूर करवा रहे हैं।
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को कॉल सेंटर में प्राप्त पेयजल संबंधी समस्याओं और शिकायतों का इसी तरह तत्परता से निबटारा करने के निर्देश दिए हैं। कॉल सेंटर में आज 24 मई को शाम पांच बजे तक विभिन्न जिलों से कुल सात शिकायतें दर्ज करायी गयी। विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इन्हें मिलाकर पिछले साल माह अक्टूबर से प्रारंभ इस कॉल सेंटर में अब तक राज्य भर के एक हजार 648 हैण्डपम्प मरम्मत के लिए शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक हजार 518 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, शेष 130 हैण्डपम्पों के मरम्मत की कार्रवाई की जा रही है। राज्य के जांजगीर-चांपा जिले से सर्वाधिक 476 शिकायतें प्राप्त हुई है इनमें से 464 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है। राजनांदगांव जिले से 251, रायपुर जिले से 164, महासमुन्द जिले से 139, दुर्ग जिले से 106, रायगढ़ जिले से 104, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले से 95, बस्तर (जगदलपुर) जिले से 86, धमतरी जिले से 75, बिलासपुर जिले से 47, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले से 40, कबीरधाम (कवर्धा) जिले से 19, कोरबा जिले से 18, सरगुजा जिले से दस, नारायणपुर जिले से छह और बीजापुर जिले से भी छह शिकायतें मिली। इस दौरान कोरिया जिले से केवल एक शिकायत प्राप्त हुई। 
    अधिकारियों ने बताया कि कॉल सेंटर को आज 24 मई को शाम पांच बजे तक मिली सात शिकायतों में से महासमुंद जिले के ग्राम खल्लारी (ग्राम पंचायत खुसरूपाली) और मुनगासेर, जिला जांजगीर-चाम्पा के विकासखण्ड अकलतरा स्थित ग्राम परसाहीनाला और विकासखण्ड सक्ती के ग्राम नवापारा खुर्द, जिला दुर्ग के विकासखण्ड बेरला स्थित ग्राम आन्डू, जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड छुरिया स्थित ग्राम चिलचारी कला तथा जिला दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) के ग्राम काछनपाल से हैण्डपम्प बिगड़ने की शिकायत मिली। इन शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित जिलों के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि पेयजल समस्या से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या सूचना देने के लिए विभाग के रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय से उनके टेलीफोन नम्बर 0771-2331368 अथवा 0771-2424656 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
        क्रमांक - 935/सी.एल./भारती

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031