जेल मुख्यालय में 20 लाख रूपए की लागत से नया भवन तैयार
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
राजधानी रायपुर स्थित जेल मुख्यालय के प्रथम तल पर लगभग 20 लाख रूपए की लागत से भवन का निर्माण पूरा हो गया है। इसका शुभारंभ विगत चार अप्रैल को किया गया। जेल महानिदेशक श्री एस.के. पासवान ने इस अवसर पर कहा कि इस नए भवन के निर्माण से अब जेल मुख्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन काम-काज के सुचारू संचालन में सुविधा होगी। इस अवसर पर जेल महानिरीक्षक श्री भारत सिंह सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक-122/चन्द्राकर

